Breaking News

आज भी पिछड़ी हुयी हैं कुशीनगर की महिला मतदाताएं


टाईम्स आॅफ कुशीनगर व्यूरों
कुुशीनगर । गांव के प्रधान, से लेकर संसद के सासंद तक को चुनने वाली महिला मतदाता आज भी कुशीनगर में पिछडी़ हुयी है। तभी तो प्रदेश के विधान परिषद सदस्य के लिए होने वाले चुनाव में मात्र 71 महिला ही मतदाता बन सकीं है।

वैसे तो अगर यू कहा जाय कि महिला देश की राजनीति का तख्ता पटल सकती है जो इसमें कोई अतिश्योक्ति नही होगी। देश के मतदाओं में महिलाओं की संख्या कुछ कम नही है लेकिन विधान परिषद सदस्य के चुनाव में कुशीनगर की महिलाऐं पिछड़ती हुयी नजर आ रही है।
ज्ञातव्य हो कि उत्तर प्रदेश के उच्च सदन विधान परिषद के लिए 9 शिक्षकों का चुनाव होता है। जो समय-समय पर शिक्षकों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसके लिए अनुदानित इन्टर कालेज, डिग्री कालेज, संस्कृत विद्यालय व मदरसों के शिक्षक मतदान करते है। हालाकिं इस बर्ष जनपद में 437 नये मतदाताओं के नाम जुड़े लेकिन अफशोस की इस सूची में भी मात्र इनकी संख्या 29 ही है।

गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के अन्र्तगत आने वाले कुशीनगर जिले मेें चैदह विकास खण्ड मुख्यालयों के साथ एक नगर पालिका कार्यालय को लेकर कुल 15 बुथ बनाये गये। जिनमे 12 ऐसे बुथ है जहां महिला मतदाताओं की संख्या दहाई तक भी नही पहुच पायी है। यही नही दो ऐसे भी बुथ खड्डा और नेवुआ नौरंगिया है जहां महिला मतदाता का श्री गणेश ही नही हो सका हैं।

एक नजर कुशीनगर जनपद के प्रत्येक बुथों पर डाली जाये तो कुल 1445 वोटर  है। जिसमें सर्वाधिक मतदाता फाजिलनगर बुथ पर 250 की संख्या में है और यह मात्र ऐसा बुथ है जहा सर्वाधिक 12 महिला मतदाता है। वैसे मतदाताओं की संख्या के अनुसार कसया बुाि दुसरे स्थान पर है जहां 184 मतदाता है जिसमें महिलाओं की संख्या 7 है। इसी क्रम मे ंकप्तानगंज बुथ अपने कुल 151 में 10 महिला मतदाताओं के साथ तीसरे स्थान पर है। वही सर्वाधिक कम मतदाता नेबुआ नौरंगिया बुथ पर 14 की संख्या में है।

पडरौना बुथ पर 80 पुरूष व 04 महिला मतदाता, पडरौना नगरपालिका बुथ पर 87 पुरूष व 08 महिला मतदाता, विशुनपूरा बुथ पर 57 पुरूष व 04 महिला मतदाता, दुदही बुथ पर 43 पुरूष व 04 महिला मतदाता, सेवरही बुथ पर 54 पुरूष व 04 महिला मतदाता, तमकुही बुथ पर 135 पुरूष व 04 महिला मतदाता, रामकोला बुथ पर 46 पुरूष व 01 महिला मतदाता, मोतीचक बुथ पर 47 पुरूष व 01 महिला मतदाता, हाटा बुथ पर 107 पुरूष व 10 महिला मतदाता, सुकरौली बुथ पर 101 पुरूष व 02 महिला मतदाताओं के साथ खड्डा बुथ पर मात्र 47 पुरूष मतदाता है।

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR