मछली पकड़ने के विवाद में किसान पर धारदार हथियार से हमला, बेटा भी घायल
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
महराजगंज। लखिमा थरुआ गांव में खेत में मछली पकड़ने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि मछली पकड़ने का विरोध करने पर किसान जगन्नाथ पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बीच-बचाव के दौरान उनके बेटे जयग्रीश को भी चोटें आईं। घायल किसान को जिला अस्पताल महराजगंज में भर्ती कराया गया है।
किसान की पत्नी मीरा के अनुसार, उनके पति खेत में सोते थे और वहां मछली पकड़ते थे। आरोप है कि 8 अक्टूबर को कुछ लोगों ने खेत में जहर डाल दिया था। इसके बाद 10 अक्टूबर को दोपहर करीब दो बजे कुछ लोग खेत में मछली पकड़ने लगे। जगन्नाथ ने इसका विरोध किया तो उनके साथ गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप है कि इसी दौरान उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया।
घटना के बाद किसान की पत्नी मीरा ने बागापार चौकी में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले में पुलिस की कार्रवाई और जांच की स्थिति की जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है।
रिपोर्टर: रंजित मोदनवाल
टाइम्स ऑफ कुशीनगर

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR