टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
सपहा कुशीनगर कसया। थाना क्षेत्र के ग्रामसभा मैनपुर के टोला खदही में रविवार को जमीन संबंधी पुराने विवाद को लेकर 12 वर्षीय किशोर पर उसके पट्टीदार ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में किशोर के पेट में गंभीर चोट आई। घायल को उपचार के लिए परिजनों द्वारा कसया के एक नीजी चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। जहां घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
घायल की पहचान मैनपुर खदही निवासी कृष्णा उर्फ शिवम् कुशवाहा (12) पुत्र सुनील कुशवाहा के रूप में हुई है। आरोप है कि गांव के ही पट्टीदार सूरज उर्फ टुनटुन (22) कुशवाहा पुत्र मोहन ने गड़ासे से उस पर हमला किया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर थाना कसया की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सूरज धारदार हथियार लेकर सुनील के दरवाजे पर पहुचा और दर्वाजे पर पहुंचे सुनील को दौड़ा दिया सुनील ने अपना जान बचा कर घरमे घुस गया ।
जिससे लेकिन वहीं बाहर सुनील का लड़का शिवम उसे मिल गया जीसे सूरज ने घायल कर दिया बताया जाता है कि सूरज के पिता मोहन का स्वर्गवास शनिवार को ही लम्बी बिमारी के कारण हुआ था। पुलिस के अनुसार, इसी को लेकर वह क्षुब्ध था और पुराना जमीन विवाद भी चल रहा था। आशंका है कि इसी विवाद और पिता की मौत को लेकर नाराजगी के चलते उसने शिवम पर हमला किया।

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR