मिशन शक्ति फेज-6 के तहत छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूक

मिशन शक्ति फेज-6 के तहत छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूक

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो

बरहज। श्रुति कीर्ति बौद्ध कन्या महिला महाविद्यालय, बरहज में गुरुवार को मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत छात्राओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव, महिला सुरक्षा और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपनिरीक्षक सर्वेश कुमार सिंह और संतोष कुमार सिंह ने छात्राओं को साइबर अपराध से सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और न ही अपनी व्यक्तिगत या बैंक संबंधी जानकारी किसी के साथ साझा करें। यदि साइबर धोखाधड़ी के कारण खाते से धनराशि निकल जाए, तो तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। समय रहते शिकायत करने से ठगी गई रकम वापस मिलने की संभावना बढ़ सकती है।

पुलिस अधिकारियों ने महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए महिला हेल्पलाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, वूमेन पावर लाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और एंबुलेंस सेवा 108 के बारे में बताया। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि किसी भी अप्रिय घटना या परेशानी की स्थिति में चुप न रहें, बल्कि संबंधित हेल्पलाइन या पुलिस की सहायता लें।

कार्यक्रम में महिला कांस्टेबल वर्षा पाठक, रीना यादव, गरिमा दुबे और रीमा गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



रिपोर्टर: पवन कुमार 

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ