टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरों
महराजगंज, घुघली। टाउन एरिया में घूम रहे छुट्टा पशुओं को पकड़कर गौशाला भेजने का अभियान शुरू किया गया है। इसी क्रम में नगर पंचायत की टीम ने एक वाहन पर आठ छुट्टा पशुओं को पकड़कर मधवलिया स्थित गौशाला के लिए रवाना किया।
नगर पंचायत की ओर से बताया गया कि सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर घूम रहे छुट्टा पशुओं के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। साथ ही पशुओं के सड़क पर बैठने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। इसे देखते हुए नगर पंचायत की टीम द्वारा अभियान चलाकर पशुओं को पकड़कर गौशाला भेजा जा रहा है।
सफाई नायक दीपक यादव ने बताया कि पकड़े गए आठ छुट्टा पशुओं को मधवलिया गौशाला भेजा गया है। उन्होंने बताया कि नगर क्षेत्र में घूम रहे अन्य छुट्टा पशुओं को भी चिन्हित कर उन्हें गौशाला पहुंचाने की कार्रवाई आगे जारी रहेगी।
नगर पंचायत के इस अभियान से जहां सड़कों पर छुट्टा पशुओं की समस्या कम होने की उम्मीद है, वहीं पशुओं को सुरक्षित आश्रय मिलने से पशुप्रेमियों ने भी राहत जताई है।
रिपोर्टर: रंजीत मोदनवाल
टाइम्स ऑफ कुशीनगर

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR