सावित्री पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने युवा संसद में दिखाई संसदीय समझ।
टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर
महाराजगंज।नगर पंचायत परतावल स्थित सावित्री पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों द्वारा ‘मॉक पार्लियामेंट’ (युवा संसद) का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सत्ता पक्ष और विपक्ष की भूमिका निभाते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था, संसदीय प्रक्रियाओं तथा सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक मुद्दों पर प्रभावी ढंग से अपने विचार रखे।
युवा संसद का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय लोकतंत्र, संसदीय नियमों और निर्णय लेने की प्रक्रिया की व्यावहारिक जानकारी देना रहा। इसके साथ ही विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, वक्तृत्व कौशल, तर्कपूर्ण बहस, अनुशासन तथा विभिन्न विचारों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान स्पीकर, प्रधानमंत्री, विपक्ष के नेता और विभिन्न मंत्रियों की भूमिका निभा रहे विद्यार्थियों ने अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया।
विद्यालय की सहायक निदेशिका जया पांडे ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में राष्ट्र निर्माण की सोच विकसित करने में सहायक होते हैं। विद्यालय का प्रयास है कि विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ जिम्मेदार, जागरूक और सशक्त नागरिक के रूप में तैयार किया जाए।
प्रधानाचार्या प्रीति पांडे ने कहा कि युवा संसद के माध्यम से बच्चों ने संविधान और संसद की कार्यप्रणाली को समझने के साथ संवाद और बहस के माध्यम से समस्याओं के समाधान का महत्व भी जाना। विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और प्रस्तुति की उपस्थित शिक्षकों व अभिभावकों ने सराहना की। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
रिपोर्टर: सतीश कुमार श्रीवास्तव
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
.jpeg)
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR