जहरीले जीव के काटने से पांच वर्षीय बच्ची की मौत, सिसवा सीएचसी में परिजनों ने किया हंगामा

जहरीले जीव के काटने से पांच वर्षीय बच्ची की मौत, 

सिसवा सीएचसी में परिजनों ने किया हंगामा

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो

महराजगंज। सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में पांच वर्षीय बच्ची की मौत के बाद स्वास्थ्य सेवाओं और उपचार व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। सोमवार को जहरीले जीव के काटने से सिसवा नगरपालिका के चौधरी चरण सिंह वार्ड निवासी मनोहर की पांच वर्षीय बेटी त्रिशा की तबीयत बिगड़ गई थी। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने देर शाम सीएचसी पहुंचकर हंगामा किया।


परिजनों के अनुसार, बच्ची को जिला अस्पताल ले जाते समय उसकी हालत काफी बिगड़ चुकी थी। इलाज के दौरान मौत होने के बाद परिजन शव लेकर घर लौट गए। इसके बाद देर शाम परिजनों ने सिसवा सीएचसी पहुंचकर हंगामा किया।

मामले की जानकारी मिलने पर मंगलवार को सीएमओ डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरी और जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. वीरेंद्र आर्या अचानक सिसवा सीएचसी पहुंचे। अधिकारियों के अस्पताल पहुंचने के बाद स्वास्थ्य केंद्र परिसर में हलचल बढ़ गई। दोनों अधिकारियों ने ओपीडी सहित विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया और मरीजों से स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सकीय सामान, मरीजों के उपचार की व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सीएचसी अधीक्षक डॉ. ईश्वर चंद्र विद्यासागर से अस्पताल की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।



रिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ