बेटे के साथ घर लौट रही महिला की ट्रेलर की चपेट में आने से मौत

बेटे के साथ घर लौट रही महिला की ट्रेलर की चपेट में आने से मौत

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो

भलुअनी/देवरिया। भलुअनी थाना क्षेत्र में गुरुवार रात सड़क दुर्घटना में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 9 जुलाई 2026 की रात लगभग 8:30 बजे ग्राम पंचायत कुइयां निवासी अजय राजभर अपनी मां सीता देवी (45), पत्नी बनारसी राजभर, तथा अपनी दादी के साथ मोटरसाइकिल से देवरिया से घर लौट रहे थे। बताया जाता है कि वे घर से कुछ ही दूरी पर पहुंचे थे कि इसी दौरान ट्रेलर (वाहन संख्या यूपी-53 जीटी-0912) की चपेट में आ गए।

हादसे में सीता देवी ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। 


मृतका अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्रियां छोड़ गई हैं। इनमें एक पुत्र और एक पुत्री का विवाह हो चुका है, जबकि एक पुत्र एवं एक पुत्री का विवाह अभी नहीं हुआ है।

इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



रिपोर्टर: ब्यूरो

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ