समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्म सप्ताह पर भाटपार रानी में वृक्षारोपण एवं कार्यकर्ता सम्मेलन
पूर्व विधायक डॉ. आशुतोष उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं से संगठन मजबूत कर 2027 के चुनाव की तैयारी में जुटने का किया आह्वान
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
भाटपार रानी/बनकटा, देवरिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्म सप्ताह के अवसर पर भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र के चनुकी बाजार में कार्यकर्ता सम्मेलन एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉ. आशुतोष उपाध्याय रहे।कार्यक्रम का आयोजन रामगोपाल यादव, डॉ. जितेंद्र पांडेय एवं उनकी टीम के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं वरिष्ठ सपा नेता श्यामदेव यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख व्यास यादव, जिला उपाध्यक्ष रूदल त्यागी, विधानसभा अध्यक्ष रामबली यादव, विधानसभा उपाध्यक्ष मोतीलाल यादव तथा अनुसूचित जाति मोर्चा के विधानसभा अध्यक्ष विकास पासवान सहित पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में चनुकी बाजार एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, ग्राम प्रधान, पूर्व प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य तथा गणमान्य नागरिक शामिल हुए। इस दौरान आयोजकों ने पूर्व विधायक डॉ. आशुतोष उपाध्याय का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
अपने संबोधन में पूर्व विधायक डॉ. आशुतोष उपाध्याय ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने अपने संबोधन में महंगाई, बिजली कटौती, भ्रष्टाचार सहित विभिन्न जनसमस्याओं का उल्लेख करते हुए वर्तमान सरकार की नीतियों की आलोचना की। साथ ही कार्यकर्ताओं से समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष रामबली यादव ने की। सभा के समापन के बाद पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर रामसूरत प्रसाद, राधेश्याम खरवार, श्रीनाथ साहनी, सुरेश प्रसाद, रामनिक्षत कुशवाहा, बलिराम चौहान, चन्द्रमा गोंड, विशेश्वर गोंड, रमई लाल साहनी, तपसरयन प्रधान, आनंद शर्मा, विनोद पांडेय, महंथ पांडेय, जगदंबा पांडेय, गुड्डू पांडेय, दीनानाथ यादव, तारबाबू यादव, पुरुषोत्तम पांडेय, मोहन यादव, अमरेश पांडेय, राजेंद्र यादव, पूर्व प्रधान देवेंद्र यादव, बबलू गोंड, कमल नयन पांडेय, बड़ई चौहान, हंसनाथ यादव, हरिवंश यादव, गुलाब शर्मा, जयनारायण यादव, प्रभुनाथ पाल, बच्चा यादव, राघवजी यादव, अख्तर अंसारी, मोतीलाल यादव, बलिराम यादव, मोहम्मद हुसैन, नंदलाल यादव, प्रमोद कुशवाहा, नीरज यादव, मोहम्मद शकील, राजेंद्र ठाकुर, मोहम्मद आलम, विजय यादव, खीरू तिवारी, जनक कुशवाहा, राकेश यादव, रविंद्र यादव, उत्तम पांडेय, शिवजी यादव, द्वारिका, मुसद्दी मियां, अमित यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर: ब्यूरो
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR