कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के औचक निरीक्षण में डीएम ने परखी शिक्षा व व्यवस्थाओं की गुणवत्ता
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण कर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, पथरहट (गौरीबाजार) की शैक्षणिक एवं आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की साफ-सफाई, पठन-पाठन, छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा आवासीय व्यवस्था का निरीक्षण किया।जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि शासन द्वारा अनुमन्य सभी सुविधाएं छात्राओं को समयबद्ध एवं सुगमता से उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ छात्राओं को कौशल विकास संबंधी गतिविधियों से भी जोड़ने पर विशेष बल दिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने वार्डन को विद्यालय परिसर में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही रसोईघर का निरीक्षण कर छात्राओं के लिए तैयार किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता की जानकारी ली तथा पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने छात्राओं के आवास, सुरक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाओं को भी बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया।जिलाधिकारी ने नामांकन के अनुरूप छात्राओं की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश देते हुए कहा कि विद्यालय में ऐसा शैक्षणिक वातावरण विकसित किया जाए, जहां छात्राएं सुरक्षित एवं सहज महसूस करते हुए बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकें। उन्होंने पठन-पाठन की गुणवत्ता और छात्राओं के समग्र विकास पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान वार्डन पुष्पलता सिंह, अध्यापिका शिल्पा कुशवाहा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
रिपोर्टर: पवन कुमार
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR