तिलक लगाकर नौनिहालों का स्वागत, अभिभावकों का भी हुआ सम्मान
टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों
महराजगंज । नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर बुधवार को पकड़ी बिशुनपुर बेलहिया स्थित राबिया पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर एवं पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय परिसर में पूरे दिन उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य सूरज चौधरी एवं शिक्षा प्रभारी तमन्ना ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने, अनुशासन का पालन करने तथा मन लगाकर अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही नए सत्र में बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प भी दिलाया।
पहले दिन बच्चों को विद्यालय छोड़ने पहुंचे अभिभावकों का भी विद्यालय परिवार ने सम्मानपूर्वक स्वागत किया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अभिभावकों और शिक्षकों की साझी भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण होती है।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक मोहम्मद अरशद, काजल निषाद, प्रीति यादव, सुदर्शन कुमार, इरशाद सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे और नए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
रिपोर्टर:रणजीत मोदनवाल
टाइम्स ऑफ कुशीनगर

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR