अखिलेश यादव के जन्मदिन पर दुग्धेश्वरनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक, दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर दुग्धेश्वरनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक, दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
रुद्रपुर (देवरिया)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन के अवसर पर रुद्रपुर स्थित दुग्धेश्वरनाथ मंदिर में समाजवादी व्यापार सभा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने 51 लीटर दूध से भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर उनके दीर्घायु, स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की।

समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव शोभित जायसवाल ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन पूरे प्रदेश में 'लोकसेवा दिवस' के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में रुद्रपुर में भी कार्यकर्ताओं ने बाबा दुग्धेश्वरनाथ का रुद्राभिषेक कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और अखिलेश यादव के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की प्रार्थना की।

समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष नीतीश जायसवाल 'निक्कू' ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन समाजवादी कार्यकर्ताओं के लिए किसी उत्सव से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं ने बाबा दुग्धेश्वरनाथ से प्रार्थना की है कि वर्ष 2027 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बने और अखिलेश यादव पुनः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनें।

इस अवसर पर हृदय नारायण जायसवाल, गिरीश जायसवाल, जनार्दन यादव, विनोद यादव, मनीष जायसवाल, सौरभ पटेल, वरुण पासवान, प्रवीण यादव सहित समाजवादी व्यापार सभा एवं समाजवादी पार्टी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



रिपोर्टर: पवन कुमार पाण्डेय

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ