घुघली में सपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
महराजगंज। घुघली के डीएवी चौक पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।
जन्मदिन समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी लगातार जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठा रही है। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी की नीतियों और समाजवादी विचारधारा को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी चुनावों में पार्टी की सफलता के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर हिमांशु पाण्डेय, दीनबंधु यादव, डॉ. श्याम देव, बृजेश पटेल, विजय यादव, सिद्धू भाई, महबूब अली, सिबान, राम लखन प्रसाद, सुरेश रावत सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्टर:रणजीत मोदनवाल
टाइम्स ऑफ कुशीनगर


0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR