पुलिस ने दहेज उत्पीड़न व हत्या के प्रयास के मामले में अभियुक्त को किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त हथौड़ी बरामद
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो।
भाटपार रानी/बनकटा, देवरिया ।
पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह तथा क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी मनोज कुमार के पर्यवेक्षण में थाना बनकटा पुलिस ने दहेज उत्पीड़न एवं हत्या के प्रयास के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
थाना बनकटा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 166/2026, धारा 191(2), 109(1), 85 बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित अभियुक्त कुन्दन कुमार जायसवाल पुत्र महादेव जायसवाल, निवासी ग्राम दास नरहिया, थाना बनकटा, जनपद देवरिया (उम्र लगभग 38 वर्ष) को रविवार, 28 जून को मुखबिर की सूचना के आधार पर सोहनपुर अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त की निशानदेही पर उसके घर के सामने झाड़ियों से घटना में प्रयुक्त हथौड़ी बरामद की गई। बरामदगी के बाद पुलिस ने नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की।
उल्लेखनीय है कि 27 जून को वादिनी ने थाना बनकटा में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी बेटी को दहेज की मांग को लेकर उसके ससुराल वालों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस संबंध में थाना बनकटा पर मु0अ0सं0 166/2026 के तहत धारा 191(2), 115(2), 85 बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान धारा 115(2) बीएनएस को संशोधित कर धारा 109(1) बीएनएस में परिवर्तित किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त:
- कुन्दन कुमार जायसवाल पुत्र महादेव जायसवाल, निवासी दास नरहिया, थाना बनकटा, जनपद देवरिया, उम्र लगभग 38 वर्ष (पति)
बरामदगी:
- घटना में प्रयुक्त एक हथौड़ी
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
- उपनिरीक्षक आलोक रंजन सिंह
- हेड कांस्टेबल राजेश कुमार वर्मा
- कांस्टेबल विकास यादव
- महिला आरक्षी प्रियंका
सभी पुलिसकर्मी थाना बनकटा, जनपद देवरिया से संबंधित हैं।

रिपोर्टर: ब्यूरो
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR