बिजली व्यवस्था को सुचारु एवं निर्बाध बनाने को लेकर नपा अध्यक्ष ने अधीक्षण अभियंता से की मुलाकात

बिजली व्यवस्था को सुचारु एवं निर्बाध बनाने को लेकर नपा अध्यक्ष ने अधीक्षण अभियंता से की मुलाकात
टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो
बरहज, देवरिया। गुरुवार को नगर पालिका परिषद गौरा बरहज की अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने नगर क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को सुचारु एवं निर्बाध बनाने के उद्देश्य से अधीक्षण अभियंता से मुलाकात कर बिजली आपूर्ति से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक के दौरान नपा अध्यक्ष ने नगर में नियमित अवर अभियंता (जेई) एवं उपखंड अधिकारी (एसडीओ) की शीघ्र नियुक्ति किए जाने की मांग की। उन्होंने विद्युत आपूर्ति में आ रही तकनीकी समस्याओं का तत्काल समाधान कर नगरवासियों को बेहतर एवं निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया।
श्वेता जायसवाल ने अधीक्षण अभियंता से अनुरोध किया कि बरहज नगर की विद्युत व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कार्यवाही शीघ्र सुनिश्चित की जाए, ताकि नगरवासियों को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति का लाभ मिल सके।
उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद गौरा बरहज जनहित के कार्यों के प्रति निरंतर प्रतिबद्ध है और नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है।



रिपोर्टर: पवन कुमार

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ