सामाजिक सुरक्षा एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

सामाजिक सुरक्षा एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
असंगठित श्रमिकों, महिला अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से हुआ कार्यक्रम

टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो
कुशीनगर। विकास खंड पडरौना के जंगल नाहरछपरा (बड़ा सेमरहना) स्थित काली स्थान पर श्रमिक सुविधा केंद्र, एक्शनएड एसोसिएशन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा महिला कल्याण विभाग, कुशीनगर के संयुक्त तत्वावधान में सामाजिक सुरक्षा एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में रामबृक्ष गिरि ने सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी सरकारी योजनाओं, महिला सशक्तिकरण के लिए संचालित योजनाओं, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों तथा श्रमिक सुविधा केंद्र द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी दी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पीएलवी पंकज खरवार ने प्राधिकरण की कार्यप्रणाली एवं निःशुल्क विधिक सहायता संबंधी सेवाओं की जानकारी दी। सुधीर यादव ने जनसंख्या नियंत्रण के प्रति जागरूक किया तथा नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में जानकारी साझा की।
महिला कल्याण विभाग के नलिन सिंह ने विभाग द्वारा संचालित महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। वहीं, एक्शनएड एसोसिएशन के दिनेश प्रसाद ने श्रम विभाग की योजनाओं एवं श्रमिकों को मिलने वाले लाभों के बारे में विस्तार से बताया।
कार्यक्रम में राजू प्रसाद ने नशा मुक्ति, श्रमिकों के अधिकारों तथा अपनी समस्याओं के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।
शिविर में रविंदर प्रसाद, कमली, रम्भा, किरण, पन्नेलाल, छोटाई, सिकंदर, गुंजा, तूफानी प्रसाद, कुसुम, रामनरेश प्रसाद, सत्तन प्रसाद, प्रीति सिंह, रामआशीष कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रमिक उपस्थित रहे।


रिपोर्टर: ब्यूरो

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ