महराजगंजः खड़खोड़ी धरेचा गांव से भैंस चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच

महराजगंजः खड़खोड़ी धरेचा गांव से भैंस चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच


टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों
महराजगंज। जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र के खड़खोड़ी धरेचा गांव में भैंस चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित पशुपालक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कोल्हुई थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित के अनुसार, शनिवार रात उसने अपनी भैंस को घर के बाहर खूंटे से बांधा था। रविवार सुबह करीब 8 बजे जब वह पशुओं को चारा-पानी देने पहुंचा तो देखा कि खूंटे की रस्सी कटी हुई थी और भैंस गायब थी।


पशुपालक ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन भैंस का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद उसने अज्ञात चोरों द्वारा भैंस चोरी किए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी।


सूचना मिलते ही कोल्हुई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी गौरव सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर प्राप्त हो गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।


थाना प्रभारी ने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र के पशुपालकों में चिंता का माहौल है।

रिपोर्टर:रंजीत मोदनवाल

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ