महराजगंज: घुघली पुलिस ने मोबाइल दुकान चोरी का किया खुलासा

महराजगंज: घुघली पुलिस ने मोबाइल दुकान चोरी का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों
 
महराजगंज। घुघली थाना पुलिस ने बसन्तपुर बाजार स्थित एक मोबाइल दुकान में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन, चार मोबाइल मदरबोर्ड तथा घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष सूरज कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, 10 जुलाई 2026 को थाना घुघली क्षेत्र के बसन्तपुर बाजार स्थित A to Z मोबाइल की दुकान से अज्ञात चोरों ने चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन और चार मोबाइल मदरबोर्ड चोरी कर लिए थे। मामले में थाना घुघली पर मुकदमा संख्या 152/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान 12 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर मामले में बीएनएस की धारा 317(2), 336(3), 338 एवं 340(2) भी बढ़ाई गई। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर विधिक कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपी- अजय वर्मा (26 वर्ष), निवासी सिन्होरवा खुर्द, सिद्धार्थनगर, हाल पता सिसवा बाजार, महराजगंज, रेजानूर अली (23 वर्ष), निवासी मुर्शीदाबाद (पश्चिम बंगाल), हाल पता सिसवा बाजार, महराजगंज, विवेक वर्मा (25 वर्ष), निवासी सिसवा बाजार, महराजगंज।

बरामदगी- 4 चोरी के एंड्रॉयड मोबाइल (Honor, Realme, Samsung एवं Infocus)- 4 मोबाइल मदरबोर्ड- टीवीएस रेडर (UP55AX2537)- हीरो HF Deluxe (UP56BB5591)

इस कार्रवाई में वरिष्ठ उपनिरीक्षक राकेश कुमार यादव, उपनिरीक्षक शाहिद शिद्दीकी, मुख्य आरक्षी बाबूराम यादव तथा उज्जवल दिक्षित प्रमोद यादव व सोनू कन्नौजिया आदि शामिल रहे।

रिपोर्टर: रंजीत मोदनवाल

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ