टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरों
महराजगंज। जिला समन्वयक, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर जनपद स्तर पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम के प्रथम दिन 14 जुलाई 2026 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), धनेवा-धनेई, महराजगंज में जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन होगा। इस रोजगार मेले में आईटीआई एवं उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन से प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को विभिन्न कंपनियों द्वारा रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
कार्यक्रम के दूसरे दिन 15 जुलाई 2026 को कौशल प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। इस दौरान उत्कृष्ट प्रशिक्षार्थियों को सम्मानित किया जाएगा तथा रोजगार प्राप्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए जाएंगे।
जिला समन्वयक ने पात्र एवं प्रशिक्षित अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ रोजगार मेले में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठाएं।
रिपोर्टर: ब्यूरों
टाइम्स ऑफ कुशीनगर

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR