पुलिस उप महानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र, गोरखपुर द्वारा थाना घुघली एवं थाना भिटौली का निरीक्षण,

पुलिस उप महानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र, गोरखपुर द्वारा थाना घुघली एवं थाना भिटौली का निरीक्षण, समाधान दिवस पर जनसुनवाई कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों

महराजगंज। पुलिस उप महानिरीक्षक, गोरखपुर परिक्षेत्र, गोरखपुर एस. चन्नप्पा द्वारा पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के साथ थाना घुघली एवं थाना भिटौली का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, अभिलेखों के रख-रखाव, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात, भोजनालय, बैरक, सीसीटीएनएस कार्यालय, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया।


निरीक्षण के दौरान पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय ने थानों के अभिलेखों का अवलोकन करते हुए अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण, वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी, वारंटों की प्रभावी तामील, हिस्ट्रीशीटरों एवं सक्रिय अपराधियों की सतत निगरानी तथा महिला एवं कमजोर वर्ग से संबंधित मामलों में संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके उपरांत थाना घुघली एवं थाना भिटौली में आयोजित थाना समाधान दिवस में पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा संयुक्त रूप से जनसुनवाई की गई। इस दौरान विभिन्न प्रकार की शिकायतों एवं प्रार्थना-पत्रों को गंभीरतापूर्वक सुनकर उनके निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने निर्देशित किया कि भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद तथा अन्य संवेदनशील प्रकरणों में राजस्व एवं पुलिस विभाग समन्वय स्थापित कर मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करने के दिए निर्देश ।

रिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ