₹3.40 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक उत्सव भवन, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने किया शिलान्यास
टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों
महराजगंज। सदर विधानसभा क्षेत्र के लक्ष्मीपुर एकडंगा गांव में शुक्रवार को लगभग 3 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक उत्सव भवन का सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने वैदिक मंत्रोच्चार और पूजन-अर्चन के साथ शिलान्यास किया। इस दौरान स्थानीय महिलाओं ने पारंपरिक मंगल गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया, जिससे कार्यक्रम का माहौल भक्तिमय और उत्सवमय हो गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनने के बाद विकास कार्यों को नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि लक्ष्मीपुर एकडंगा में बनने वाला यह उत्सव भवन ग्रामीणों के सामाजिक, सांस्कृतिक और सार्वजनिक आयोजनों का प्रमुख केंद्र बनेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकारों में ग्रामीण विकास के प्रति गंभीर सोच का अभाव था, जबकि वर्तमान सरकार गांव-गांव तक विकास योजनाएं पहुंचाकर लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए आगे भी ऐसी योजनाओं को धरातल पर उतारने का भरोसा दिलाया।
प्रमुख प्रतिनिधि ओम प्रकाश जायसवाल ने कहा कि उत्सव भवन बनने से ग्रामीणों को विवाह, सामाजिक कार्यक्रमों, बैठकों और अन्य सामुदायिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि सरकार की विकासपरक नीतियों का लाभअब गांवों तक प्रभावी ढंग से पहुंच रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों का स्वरूप तेजी से बदल रहा है।
जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक सामुदायिक स्वास्थ केन्द बनाये जायेगे ।
रिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल
टाइम्स ऑफ कुशीनगर

.jpeg)
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR