संत गुरु रविदास जयंती पर भाजपा की संगोष्ठी, समरसता संकल्प अभियान की रूपरेखा तय
टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरों
महराजगंज। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत संगोष्ठी एवं संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री प्रभाकर द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और संत गुरु रविदास के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा वंदे मातरम् के साथ हुआ।
मुख्य अतिथि एवं भाजपा के जिला प्रभारी राम जियावन मौर्य ने कहा कि संत गुरु रविदास का सामाजिक समरसता, समानता और मानवता का संदेश आज भी समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि भाजपा उनके समरस समाज के विचार को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से समरसता संकल्प अभियान चला रही है। अभियान के तहत जिले में मंदिरों की सूची तैयार की जाएगी तथा दीप उत्सव, संत सम्मेलन, कलश वंदन और समाज संपर्क जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि संत रविदास ने अपने जीवन और वाणी से कर्म एवं चरित्र की महत्ता का संदेश दिया। वहीं सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि संत रविदास का जीवन सामाजिक न्याय, समान अवसर और भाईचारे का प्रतीक है तथा उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समतामूलक समाज का निर्माण संभव है।
अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष भीम प्रसाद ने कहा कि संत रविदास ने वंचित एवं कमजोर वर्गों में आत्मसम्मान और आत्मविश्वास का संचार किया। जिला महामंत्री बबलू यादव ने अभियान की आगामी रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि समरसता यात्रा, छात्रावास संपर्क अभियान सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
रिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल
टाइम्स ऑफ कुशीनगर

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR