घुघली समाधान दिवस: एसडीएम सदर व सीओ सदर ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

घुघली समाधान दिवस: एसडीएम सदर व सीओ सदर ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, राजस्व के दो मामलों में दिए निर्देश

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो

महराजगंज/घुघली।

थाना घुघली परिसर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में एसडीएम सदर एवं सीओ सदर ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें राजस्व विभाग के दो मामले प्रमुख रहे। इन मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित लेखपाल एवं कानूनगो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं पारदर्शी निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत की निष्पक्ष जांच कर निर्धारित समय सीमा के भीतर उसका समाधान सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर थानाध्यक्ष सूरज कुमार, उपनिरीक्षक राकेश यादव, उपनिरीक्षक उज्ज्वल दीक्षित, चौकी प्रभारी घुघली राधेश्याम, शिवम राय सहित पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।



रिपोर्टर: सतीश कुमार श्रीवास्तव

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ