फरियादियों की समस्याएं सुन डीएम व एसपी ने त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

फरियादियों की समस्याएं सुन डीएम व एसपी ने त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो

देवरिया।

शनिवार को जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी एवं पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने रुद्रपुर थाने में आयोजित थाना समाधान दिवस में पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि थाना समाधान दिवस में आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर उसका निस्तारण किया जाए। किसी भी शिकायतकर्ता को अपनी समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से भटकना न पड़े।

उन्होंने निर्देश दिए कि जिन मामलों में राजस्व एवं पुलिस विभाग दोनों की संयुक्त कार्रवाई आवश्यक हो, उनमें संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर जांच करे और निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित करे।

जिलाधिकारी ने कहा कि छोटे-छोटे विवादों का समय रहते समाधान आवश्यक है, अन्यथा वे बड़े विवाद का रूप ले सकते हैं। इसलिए सभी अधिकारी प्रत्येक शिकायत का गंभीरता, संवेदनशीलता एवं निष्पक्षता के साथ निस्तारण करें।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका तथ्यपरक एवं निष्पक्ष निस्तारण किया जाए, ताकि शिकायतकर्ता अपने निस्तारण से संतुष्ट हो सके। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखना प्रत्येक अधिकारी की जिम्मेदारी है।

थाना समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी रुद्रपुर, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


रिपोर्टर: पवन कुमार

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ