30 जुलाई को विकास भवन में लगेगा मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल पात्रता परीक्षण शिविर
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
देवरिया। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रियंका चौधरी ने जनपद के दिव्यांगजनों को सूचित किया है कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग एवं एलिम्को, कानपुर के संयुक्त तत्वावधान में एडीप योजना के अंतर्गत मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल के लिए पात्र दिव्यांगजनों के चिन्हांकन एवं परीक्षण हेतु 30 जुलाई 2026 को विकास भवन परिसर, देवरिया में विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा।
शिविर में ऐसे दिव्यांगजन पात्र होंगे, जिनकी दिव्यांगता 80 प्रतिशत या उससे अधिक है तथा जिन्होंने पिछले पांच वर्षों के दौरान किसी भी प्रकार का सहायक उपकरण प्राप्त नहीं किया है। पात्र दिव्यांगजनों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर अपना परीक्षण कराएं।
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने बताया कि शिविर में आने वाले दिव्यांगजन अपने साथ आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, यूडीआईडी कार्ड एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से लेकर आएं। आवश्यक अभिलेखों के साथ उपस्थित होने पर परीक्षण एवं पात्रता निर्धारण की प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी की जा सकेगी।
रिपोर्टर: ब्यूरो
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR