धरना प्रदर्शन में मौजूद समाजवादी पार्टी के नेता विजय रावत ने प्रदेश सरकार और बिजली विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने बिजली विभाग को भ्रष्टाचार और लापरवाही का केंद्र बना दिया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के करीब 35 गांवों में बिजली व्यवस्था बदहाल है और लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विजय रावत ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 24 घंटे के भीतर बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं किया गया तो तेलिया कला विद्युत उपकेंद्र पर ही धरना देकर बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभागीय लापरवाही और जर्जर तारों की वजह से आए दिन लोकल फॉल्ट हो रहे हैं, जिससे आमजन, किसान और व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता की समस्याओं को लेकर चुप नहीं बैठेगी और विद्युत व्यवस्था ठीक न होने पर बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा।
इस दौरान प्रदर्शन में मुख्य रूप से रामविश्वास यादव, विनीत उपाध्याय, आकाश यादव, जज यादव, विकास, सूरज सिंह, नौरतन, बलवंत, विकेश और मनोज सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
रिपोर्टर:पवन कुमार पाण्डेय
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
.jpeg)
.jpeg)
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR