कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री 116.54 करोड़ रुपये लागत की 8 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 538.91 करोड़ रुपये लागत की 11 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। सबसे बड़ी परियोजनाओं में देवरिया-कसया मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य पर 292.07 करोड़ रुपये तथा देवरिया-हाटा मार्ग के चौड़ीकरण कार्य पर 74.47 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र को सबसे अधिक लाभ मिलने जा रहा है, जहां करीब 475.10 करोड़ रुपये की 8 विकास परियोजनाएं शामिल हैं। वहीं रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र में 82.94 करोड़ रुपये और देवरिया विधानसभा क्षेत्र में 97.41 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर कार्य होगा।
मुख्यमंत्री द्वारा नवीन पुलिस थाना महुआडीह के प्रशासनिक भवन, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के भवन एवं छात्रावास, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न सड़क चौड़ीकरण परियोजनाएं तथा मॉडर्न वेटेनरी क्लीनिक का उद्घाटन भी प्रस्तावित है।
शिलान्यास होने वाली प्रमुख परियोजनाओं में नए सेतु निर्माण, संपर्क मार्गों का सुदृढ़ीकरण, देवरिया-कसया और देवरिया-हाटा मार्ग का विस्तार तथा राजकीय पॉलिटेक्निक भवनों के जीर्णोद्धार कार्य शामिल हैं।
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। कार्यक्रम स्थल पर पुलिस बल की तैनाती, यातायात नियंत्रण, पार्किंग, पेयजल और अन्य सुविधाओं की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
जिले में इतने बड़े पैमाने पर विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से जनपद के विकास को नई दिशा मिलेगी।
रिपोर्टर: अजय कुमार त्रिपाठी
टाइम्स ऑफ कुशीनगर

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR