परसा खुर्द चाकूबाजी मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद
टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों
महराजगंज। भिटौली थाना पुलिस ने परसा खुर्द गांव में हुए चाकूबाजी मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को भिटौली थाना पुलिस ने आरोपी मनीष प्रजापति पुत्र मुन्नीलाल प्रजापति निवासी परसा खुर्द, थाना भिटौली, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया। आरोपी की उम्र 27 वर्ष बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार आरोपी को पिपरा-परतावल मार्ग स्थित परसा खुर्द जाने वाली पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध मुकदमा संख्या 100/2026 में धारा 115(2), 352, 351(3) व 109(1) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।
पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू उसके घर से बरामद किया गया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय भेज दिया है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जितेंद्र यादव तथा हेड कांस्टेबल पप्पू यादव शामिल रहे।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को भिटौली थाना पुलिस ने आरोपी मनीष प्रजापति पुत्र मुन्नीलाल प्रजापति निवासी परसा खुर्द, थाना भिटौली, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया। आरोपी की उम्र 27 वर्ष बताई जा रही है।पुलिस के अनुसार आरोपी को पिपरा-परतावल मार्ग स्थित परसा खुर्द जाने वाली पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध मुकदमा संख्या 100/2026 में धारा 115(2), 352, 351(3) व 109(1) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।
पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू उसके घर से बरामद किया गया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय भेज दिया है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जितेंद्र यादव तथा हेड कांस्टेबल पप्पू यादव शामिल रहे।
रिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR