मां की इच्छा से होगी अनुकंपा नियुक्ति, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

मां की इच्छा से होगी अनुकंपा नियुक्ति, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरों 
महराजगंज। तहसील निचलौल के नजारत अनुभाग में कार्यरत नियमित चपरासी स्वर्गीय नन्दलाल के निधन के बाद अनुकंपा नियुक्ति प्रकरण में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने संवेदनशीलता और सख्ती के साथ सुनवाई करते हुए निर्देश दिया कि नियुक्ति की कार्यवाही मृतक कर्मचारी की पत्नी की इच्छा एवं सहमति के अनुसार ही सुनिश्चित की जाए।

प्रार्थिनी सोना देवी पत्नी स्वर्गीय नन्दलाल निवासी ग्राम पनेवा पनेई, थाना कोतवाली, तहसील सदर, जनपद महराजगंज ने जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके पति का निधन 02 जनवरी 2026 को हो गया था। परिवार में पांच पुत्र हैं, जिनमें बड़े पुत्र अमित कुमार एवं दूसरे पुत्र अविनाश कुमार का विवाह हो चुका है। प्रार्थिनी ने आरोप लगाया कि बड़ा पुत्र एवं उसकी पत्नी उनके साथ अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज तथा मारपीट करते हैं और अलग रहते हैं।
सोना देवी ने अपने तीसरे पुत्र अभिषेक कुमार गौतम को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति दिए जाने हेतु सहमति जताई। वहीं अन्य पुत्र अविनाश कुमार, अमिताभकुमार एवं आदित्य कुमार ने भी इस पर सहमति प्रदान की। प्रार्थिनी ने बताया कि उनके भरण-पोषण एवं देखभाल की जिम्मेदारी अभिषेक कुमार गौतम निभा रहे हैं।
सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने आरोपित पुत्र को कड़ी चेतावनी देते हुए परिवार के प्रति जिम्मेदार एवं मर्यादित व्यवहार अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि माता-पिता की सेवा करना सभी संतानों का कर्तव्य है और इसके बदले किसी प्रकार की अपेक्षा करना अमानवीय एवं निंदनीय है।
डीएम ने स्पष्ट किया कि नियुक्ति की कार्यवाही मृतक की पत्नी की इच्छानुसार ही की जाएगी। साथ ही अतिरिक्त उपजिलाधिकारी प्रेम प्रकाश पाण्डेय को निर्देशित किया कि आवश्यक कार्यवाई के दिये निर्देश ।



रिपोर्टर:रणजीत मोदनवाल

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ