निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 600 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 600 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो 
बरहज/देवरिया।नगरपालिका क्षेत्र स्थित काली माता मंदिर के समीप प्राथमिक विद्यालय परिसर में बुधवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया और चिकित्सकों से परामर्श लिया।जानकारी के अनुसार देवरिया के सोनूघाट स्थित श्याम मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सतीश यादव की टीम ने करीब 600 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा निःशुल्क दवाओं का वितरण किया।
महिला चिकित्सक डॉ. आकांक्षा गुप्ता ने महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर विभिन्न बीमारियों से बचाव संबंधी जानकारी दी। शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर, गैस एवं पाचन संबंधी बीमारियों की जांच भी की गई।
स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे महिला एवं पुरुषों ने चिकित्सक टीम से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं एवं बचाव के उपायों की जानकारी प्राप्त की। डॉ. सतीश यादव ने कहा कि स्वस्थ जीवन ही बेहतर जीवन का आधार है। लोग छोटी-छोटी बीमारियों को नजरअंदाज कर देते हैं, जो बाद में गंभीर रूप ले लेती हैं। उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर चिकित्सक से तुरंत परामर्श लेने की अपील की।
शिविर का शुभारंभ समाजसेवी अमरजीत सोनकर एवं अमित जायसवाल ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।



रिपोर्टर:पवन कुमार पाण्डेय

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ