यूपी-112 सेवा में शामिल हुए 07 नए दोपहिया वाहनटाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरोकुशीनगर।आपातकालीन पुलिस सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं त्वरित बनाने की दिशा में बुधवार को यूपी-112 सेवा में 07 नए दोपहिया वाहनों को शामिल किया गया। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने पुलिस लाइन परिसर से हरी झंडी दिखाकर वाहनों को ड्यूटी के लिए रवाना किया।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा, क्षेत्राधिकारी अपराध राकेश प्रताप सिंह, प्रभारी डायल-112, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
पुलिस विभाग के अनुसार, इन नए दोपहिया वाहनों की तैनाती से यूपी-112 के मूल मंत्र “त्वरित पुलिस आपके द्वार” को और अधिक मजबूती मिलेगी। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पुलिस की त्वरित पहुंच सुनिश्चित होने से आपातकालीन कॉलों तथा शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण किया जा सकेगा।अधिकारियों ने बताया कि आधुनिक संसाधनों से लैस ये वाहन संकरी गलियों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी तेजी से पहुंचकर लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने में सहायक साबित होंगे।

रिपोर्टर: ब्यूरो
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR