‘निकाह गैंग’ का कुशीनगर में सनसनीखेज मामला, युवती ने लगाए गंभीर आरोप, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

‘निकाह गैंग’ का  कुशीनगर में सनसनीखेज मामला, युवती ने लगाए गंभीर आरोप, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरों 

कुशीनगर। जनपद के तमकुहीराज क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने प्रेम, निकाह और भरोसे के नाम पर संगठित साजिश रचने, दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग, मतांतरण और मानव तस्करी जैसी कोशिशों के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

पीड़िता के अनुसार करीब दो वर्ष पूर्व बाजार जाते समय उसकी मुलाकात सेवरही निवासी व्यवसायी पवन कुमार से हुई थी। आरोप है कि इसी मुलाकात के बाद उसे धीरे-धीरे एक जाल में फंसाया गया और बाद में उसका परिचय तमकुहीराज क्षेत्र के मुन्नीपट्टी निवासी जियाउद्दीन से कराया गया।

पीड़िता का आरोप है कि जियाउद्दीन ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया तथा अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी गई, जिसके जरिए लगातार ब्लैकमेल किया जाता रहा।

आरोप है कि बाद में उसे निकाह के नाम पर मतांतरण कराकर फाजिलनगर क्षेत्र में रखा गया और इसी दौरान आरोपी विदेश चला गया। कुछ समय बाद वापस आने पर उसे पासपोर्ट बनवाने के बहाने लखनऊ ले जाया गया।


पीड़िता ने आरोप लगाया कि लखनऊ में उसने कुछ लोगों की बातचीत सुनी, जिसमें उसे “बेचने” की तैयारी की बात हो रही थी। इसके बाद वह किसी तरह वहां से भाग निकली और जान बचाई। इस दौरान उसके साथ मारपीट और पीछा किए जाने का भी आरोप है।

घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी जियाउद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके भाई आलमगीर और पवन कुमार की तलाश में दबिश दी जा रही है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी तथ्यों की पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



रिपोर्टर:अजयकुमार त्रिपाठी

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ