धनगड़ी गांव में जमीनी विवाद में युवक को गोली मारने की धमकी, तहरीर लेकर घुघली थाने पहुंचा पीड़ित
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरोंमहराजगंज ।बुधवार को लगभग घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत धनगड़ी गांव में जमीनी विवाद को लेकर तनाव का मामला सामने आया है। गांव निवासी अवधेश कुमार वर्मा ने बुधवार
को घुघली थाने पहुंचकर गोली मारने की धमकी दिए जाने की शिकायत पुलिस से की।पीड़ित द्वारा दिए गए शिकायती पत्र में बताया गया है कि वह अपनी पुस्तैनी जमीन पर मकान निर्माण के लिए नींव खुदवा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान उनके पटीदार मौके पर पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया।अवधेश कुमार वर्मा का आरोप है कि विवाद बढ़ने पर उन्होंने डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस बुलायी,लेकिन आरोपी पक्ष पुलिस के सामने भी विवाद से इनकार करता रहा। पीड़ित ने
आरोप लगाया कि विरोध करने पर उसे गोली मारने की धमकी दी गई, जिसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी उसके पास मौजूद है।पीड़ित ने यह भी बताया कि वर्ष 2015 में भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी, जिसका मुकदमा वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है। मामले में पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। चौकी इंचार्ज जखीरा ने बताया कि एप्लीकेशन दिए होंगे जांच हो रही हैरिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR