टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरों
कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा जारी आदेश के तहत 21 पुलिस अधिकारियों (निरीक्षक एवं उप-निरीक्षक) के तत्काल प्रभाव से तबादले किए गए हैं। आदेश जारी होते ही पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है।
जिले के कई महत्वपूर्ण थानों एवं चौकियों की जिम्मेदारी नए अधिकारियों को सौंपी गई है। रामकोला, तरयासुजान और रविन्द्रनगर धूस जैसे प्रमुख थानों में नए थानाध्यक्षों की तैनाती की गई है।📌 प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं:
👉 रामकोला थाना – प्रभारी निरीक्षक धनवीर सिंह हटाए गए, उ0नि0 चन्द्रभान सिंह नए थानाध्यक्ष नियुक्त।
👉 तरयासुजान थाना – उ0नि0 नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव को थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी।
👉 रविन्द्रनगर धूस थाना – उ0नि0 अनिल सिंह को नई कमान।
👉 सुकरौली चौकी (हाटा) – उ0नि0 धीरेन्द्र वर्मा को प्रभारी बनाया गया।
👉 मंसूरगंज चौकी (कप्तानगंज) – उ0नि0 अनिल राय को नई तैनाती।
सूत्रों के अनुसार इस व्यापक फेरबदल को जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त करने तथा पुलिसिंग व्यवस्था में नई ऊर्जा लाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।
रिपोर्टर: अजय कुमार त्रिपाठी
टाइम्स ऑफ कुशीनगर


0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR