कप्तानगंज के तहसीलदार चंदन शर्मा पर गंभीर आरोप,
विवादित जमीन का मां के नाम कराया बैनामा
फैसले के 15 दिन बाद ही हुआ नामांतरण, जांच के आदेश
मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह बताई जा रही है कि बैनामा होने के मात्र 15 दिनों के भीतर नामांतरण आदेश भी पारित कर दिया गया। सामान्य परिस्थितियों में इस प्रकार के मामलों में जांच और लंबी प्रक्रिया अपनाई जाती है, लेकिन यहां तेजी से हुई कार्रवाई ने पूरे प्रकरण को संदेह के घेरे में ला दिया है।
पूरी खबर पढ़ें 👇
स्थानीय लोगों में मामले को लेकर भारी आक्रोश है। तहसील परिसर से लेकर गांवों तक इस घटना की चर्चा हो रही है। लोगों का कहना है कि यदि आरोप सही साबित होते हैं तो यह सिर्फ भ्रष्टाचार नहीं, बल्कि सरकारी कुर्सी का खुला दुरुपयोग और न्यायिक प्रक्रिया पर सीधा हमला है।मामले को लेकर मुख्यमंत्री, राजस्व परिषद एवं अन्य उच्चाधिकारियों को शिकायत भेजकर तहसीलदार के खिलाफ कठोर कार्रवाई और उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई है।
इस संबंध में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि कप्तानगंज तहसील में कुछ जमीनों की खरीद-फरोख्त में स्थानीय तहसीलदार की भूमिका की शिकायत मिली है। मामले की जांच के लिए एसडीएम हाटा को जांच अधिकारी नामित किया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पूरी खबर पढ़ें 👇
गौरतलब है कि इससे पहले तमकुहीराज तहसील में तैनाती के दौरान भी तहसीलदार चंदन शर्मा का नाम कई विवादों में सामने आ चुका है। हालांकि उस समय मामला ठंडे बस्ते में चला गया था, लेकिन कप्तानगंज का यह नया मामला एक बार फिर पुराने आरोपों को चर्चा में ले आया है। अब देखना होगा कि शासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।


0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR