टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों
महराजगंज। जनपद के बीट नर्सरी निवासी डब्लू साहनी और उनकी पत्नी मनीषा के दो मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से हुई दर्दनाक मौत के बाद प्रशासन ने त्वरित संवेदनशीलता दिखाते हुए परिजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई।
गुरुवार को तहसील सभागार में सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने मृतक बच्चों 5 वर्षीय राज साहनी और 4 वर्षीय आयुष साहनी के माता-पिता को चार-चार लाख रुपये के डेमो चेक वितरित किए।
बताया गया कि डब्लू साहनी मूल रूप से बीट नर्सरी क्षेत्र के निवासी हैं और महलगंज में किराए के मकान में रहकर टैक्सी चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बुधवार को भट्टे के पास स्थित तालाब में खेलते समय दोनों मासूम बच्चे डूब गए थे, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
इस दौरान विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत दुःखद और हृदय विदारक है। मासूम बच्चों की असमय मृत्यु से पूरा क्षेत्र आहत है और सरकार तथा प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं।इसे भी पढ़े खेलते-खेलते लापता दो सगे भाइयों की गड्ढे में डूबकर मौत, इलाके में मातम
उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रशासन ने मात्र 24 घंटे के भीतर आर्थिक सहायता की प्रक्रिया पूरी कर पीड़ित परिवार को तत्काल राहत पहुंचाई। विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार हर संकट और दुःख की घड़ी में जनता के साथ खड़ी रहती है।
उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।कार्यक्रम के दौरान उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह, तहसीलदार पंकज शाही, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, संजीव शुक्ला, सेक्टर प्रमुख अजीत यादव, दुर्गेश कसौधन, मानवेन्द्र दिवेदी आदि लोग मौजूद रहे।


0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR