सपा ने निकाली लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ, देश बचाओ यात्रा

सपा ने निकाली लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ, देश बचाओ यात्रा

एसआईआर के नाम पर मतदाता सूची से नाम काटे जाने का आरोप, नए मतदाताओं को जोड़ने का आह्वान

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो

बरहज, देवरिया । शनिवार को बरहज विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के नेता विजय रावत के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। ‘लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च के तहत आयोजित इस अभियान का उद्देश्य मतदाताओं को जागरूक करने के साथ नए मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ने के लिए प्रेरित करना रहा।


रैली रेलवे तिराहे से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए बीआरडी पीजी कॉलेज के आश्रम गेट पर पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों, दुकानदारों और छात्र-छात्राओं से संवाद कर मतदान के अधिकार और मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने को लेकर जागरूक किया।

सपा नेता विजय रावत ने कहा कि भाजपा सरकार ने एसआईआर प्रक्रिया के माध्यम से जनता को धोखा देने का काम किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर नाम काटे गए हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए लोगों को जागरूक और सतर्क रहने की जरूरत है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ पर नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए अभियान चलाने का आह्वान किया। साथ ही लोगों से अपने नाम मतदाता सूची में दर्ज होने की स्थिति की जांच करने की अपील की।

रैली में विकास कुमार, राजेश जायसवाल, राम सिगार तिवारी, अजय सिंह, अमित प्रधान, पतरू यादव, राहुल सिंह, भवन कुशवाहा, अनिल यादव सहित बड़ी संख्या में छात्र, नौजवान, दुकानदार और कार्यकर्ता मौजूद रहे।



रिपोर्टर: पवन कुमार पांडे

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ