ताइक्वांडो में नीलू पाण्डेय ने जीता स्वर्ण पदक, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

ताइक्वांडो में नीलू पाण्डेय ने जीता स्वर्ण पदक, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो

महराजगंज। जिले की होनहार ताइक्वांडो खिलाड़ी नीलू पाण्डेय ने प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से महराजगंज जिले का नाम खेल जगत में रोशन हुआ है।

गोरखपुर में 3 से 7 अक्टूबर तक आयोजित 70वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में नीलू पाण्डेय ने अंडर-14 आयु वर्ग के 35 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उन्होंने प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही नीलू पाण्डेय का चयन राष्ट्रीय स्तर की ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए भी हो गया है। वह पनियरा स्थित हाजी अजहर खान इंटर कॉलेज की छात्रा हैं और प्रशिक्षक फराज अहमद के मार्गदर्शन में ताइक्वांडो का प्रशिक्षण ले रही हैं।


नीलू की इस सफलता से विद्यालय, परिवार और जिले के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। खेल प्रेमियों ने कहा कि तराई क्षेत्र में सीमित संसाधनों के बावजूद खिलाड़ियों का लगातार बेहतर प्रदर्शन यहां मौजूद खेल प्रतिभाओं को सामने ला रहा है। खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, खेल सुविधाएं और आवश्यक संसाधन मिलें तो वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर सकते हैं।

नीलू पाण्डेय की उपलब्धि पर जिला विद्यालय निरीक्षक राम नगीना भारती, पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा और माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रशांत पांडेय समेत अन्य लोगों ने शुभकामनाएं दीं। सभी ने नीलू के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई।



रिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ