आराधना मिश्रा मोना के नेतृत्व में कांग्रेस यूपी में लहराएगी परचम : डॉ. धर्मेंद्र पांडेय

आराधना मिश्रा मोना के नेतृत्व में कांग्रेस यूपी में लहराएगी परचम : डॉ. धर्मेंद्र पांडेय

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर कांग्रेसियों ने मिठाई खिलाकर दी बधाई, आतिशबाजी कर जताई खुशी

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो

सलेमपुर, देवरिया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा मोना, कार्यकारी अध्यक्ष सहारनपुर के सांसद इमरान मसूद, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद व देवेंद्र निषाद तथा फरेंदा के विधायक वीरेंद्र चौधरी को नेता विधानसभा बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और आतिशबाजी कर नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।

इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र पांडेय ने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने जिस विश्वास और उम्मीद के साथ आराधना मिश्रा मोना को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है, उससे संगठन को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि आराधना मिश्रा मोना के नेतृत्व में कांग्रेस अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश में पार्टी का परचम लहराएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का कांग्रेस कार्यकर्ता पुरजोर विरोध करेंगे और जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा।


कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश सचिव दीनदयाल प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा किए गए मनोनयन में सभी वर्गों को सम्मान दिया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है, जहां सर्व समाज के सम्मान की बात की जाती है।

युवा कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक सत्यम पांडेय ने कहा कि युवा कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में मजबूती से खड़ा रहेगा और जनसमस्याओं को लेकर संघर्ष करेगा।

इस अवसर पर इस्लाम खान, शिवशंकर गौतम, वशिष्ठ मोदनवाल, मनीष रजक, वजीर अहमद, रामविलास तिवारी, परमानंद प्रसाद, मोहन प्रसाद, अखिलेश मिश्र, चुन्नू श्रीवास्तव, प्रेमचंद वर्मा, विपिन पांडेय, डॉ. याहिया अंजुम, जालंधर पांडेय, सुच्चन खान, मिठाई लाल, विद्यासागर मिश्र, मणि प्रकाश पांडेय, गंगासागर मिश्र, रोहित यादव, प्रमोद श्रीवास्तव, अवधेश यादव, दयाशंकर यादव, अवधेश पांडेय, देवेश सिंह, मोहम्मद नासिर खान, विनोद कुमार, गुड्डू मिश्र, मनोज पांडेय और अशोक गुप्त समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।



रिपोर्टर: पवन कुमार पांडेय

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ