सेवा संकल्प अभियान के तहत दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
बरहज। सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद गौरा बरहज में 30 सितंबर और 1 अक्टूबर 2026 को दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नगर पालिका के कर्मचारियों एवं नगरवासियों के स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सेवा, सुशासन, संस्कार एवं सम्मान’ के संकल्प को धरातल पर साकार करने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता दी गई। शिविर में डॉ. शैलेन्द्र कुमार, डॉ. अमृतेश पाठक, स्टाफ नर्स सुनील यादव, सीएचओ जावेद अली और धर्मेन्द्र जायसवाल ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।नगर पालिका परिषद गौरा बरहज में आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य भी निरंतर किया जा रहा है। नगर पालिका प्रशासन ने सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि जिन पात्र परिवारों और सदस्यों के आयुष्मान कार्ड अभी तक नहीं बने हैं, वे नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर कार्ड बनवाएं, ताकि उन्हें सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।
नगर पालिका परिषद की ओर से जनहित से जुड़ी स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
रिपोर्टर: पवन कुमार
टाइम्स ऑफ कुशीनगर

.jpeg)
.jpeg)
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR