कसया तुर्कपट्टी मार्ग पर उगी झाड़ियां, राहगीर परेशान


टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
कसया। कसया से सपहां तुर्कपट्टी होते हुए तमकुही राज जाने वाले करीब 35 किलोमीटर लंबे मार्ग की दोनों पटरियों पर इन दिनों बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आई हैं।अंधे मोड़ो पर भी झाड़ियां सड़क तक फैल गई हैं।जिससे मार्ग सकरा हो गया है।खरदर पुल के समीप मोटे मोटे वृक्षों की डालियां सड़क तक फैल गयी हैं। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।



झाड़ियों के कारण बड़े वाहनों के चालकों को पास लेने में दिक्कत होती है।साइकिल से स्कूल जाने वाले छात्र छात्राओं व बाइक सवारों को आगे बढ़ते समय कई जगह झाड़ियों से बचकर निकलना पड़ता है। बडी गाडियों के आने पर साईकिल व मोटरसाइकिल सवार जब किनारे जाते हैं तो झाडियों के मोटे मोटे डंठलों से चोटें भी लगती हैं। विशेष कर रात्री मे झाड़ियों से निकल कर सड़क पर अचानक जानवरों के पहुचने से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहतीं हैं। 

क्षेत्र के शिक्षक संतोष चौहान वृजमोहन प्रसाद कमलेश सिंह प्रभुनाथ सिंह रंजीत नेता मयंक मिश्रा डा०रामप्रवेश यादव बिन्दु कुमार यादव सोनू सिंह मनोज नन्दलाल विजय आदि ने बताया कि इस मार्ग से बड़ी संख्या में स्कूली छात्र छात्राएं साईकिल से स्कूल जाते हैं तथा इन झाडियों के कारण आये दिन चोटिल भी होते रहते हैं।बड़ी संख्या मे लोग ब्लाक और तहसील मुख्यालय कसया कुशीनगर और पडरौना भी जाते हैं।

सड़क की पटरियों पर उगी झाड़ियों की सफाई नहीं होने से समस्या लगातार बढ़ रही है। रात के समय स्थिति और गंभीर हो जाती है। राहगीरों ने संबंधित विभाग से सड़क किनारे उगी झाड़ियों की तत्काल कटाई और नियमित सफाई कराने की मांग की है।

रिपोर्टर: के.एन.राय 

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ