पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, सेवरही पुलिस ने की कार्रवाई
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
कुशीनगर। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सेवरही थाना पुलिस ने मंगलवार को पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में दर्ज मुकदमे के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, थाना सेवरही में दर्ज मुकदमा संख्या 246/2026 में धारा 75 बीएनएस और 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत अभियुक्त वांछित था। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सोनू अंसारी पुत्र शकील अंसारी, निवासी पकड़ियार पूरब पट्टी सेराज नगर, वार्ड नंबर 16, थाना सेवरही, जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा, उपनिरीक्षक राम सिंह और कांस्टेबल इंदल सिंह यादव शामिल रहे।
पंजीकृत अभियोग: मु0अ0सं0 246/2026, धारा 75 बीएनएस एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट, थाना सेवरही, जनपद कुशीनगर।
रिपोर्टर: ब्यूरो
टाइम्स ऑफ कुशीनगर

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR