पुलिस लाइन में श्रद्धा से हुआ भगवान विश्वकर्मा पूजन,

पुलिस लाइन में श्रद्धा से हुआ भगवान विश्वकर्मा पूजन, एसपी ने किया शस्त्र पूजन

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो

महराजगंज। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर पुलिस लाइन महराजगंज की परिवहन शाखा में विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना और हवन किया गया। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पूजन-अर्चन में शामिल होकर हवन किया।

पूजन के बाद एसपी ने शस्त्र पूजन भी किया। पुलिस विभाग के वाहनों, उपकरणों और शस्त्रों की पूजा कर उनके सुरक्षित एवं सुचारु संचालन की कामना की गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने श्रद्धापूर्वक भगवान विश्वकर्मा का स्मरण किया।


कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी निचलौल सहित पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस लाइन परिसर में पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा।



रिपोर्टर: सतीश कुमार श्रीवास्तव

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ