एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं,

एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। विभिन्न मामलों को लेकर पहुंचे लोगों से उन्होंने उनकी शिकायतों की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

एसपी ने कहा कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। शिकायतों के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने थाना स्तर से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर संबंधित थाने में ही समाधान कराने पर जोर दिया, ताकि फरियादियों को अनावश्यक रूप से पुलिस कार्यालय न आना पड़े। साथ ही अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण की प्रभावी निगरानी करने के निर्देश दिए।



रिपोर्टर: सतीश कुमार श्रीवास्तव

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ