फर्जीवाड़े से जमीन का बैनामा कराने की शिकायत पर डीएम ने किया मौके का निरीक्षण

फर्जीवाड़े से जमीन का बैनामा कराने की शिकायत पर डीएम ने किया मौके का निरीक्षण

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो

देवरिया। जनता दर्शन में ग्राम कतरारी छेरिहवा निवासी रीता देवी द्वारा जमीन में फर्जीवाड़ा कर बैनामा और नामांतरण कराए जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को सभी पक्षों की सुनवाई कर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए मामले का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।


जिलाधिकारी ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचकर प्रकरण से जुड़े विभिन्न बिंदुओं का परीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी पक्षों की सुनवाई सुनिश्चित की जाए और नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पीड़िता की शिकायत का समाधान कराया जाए।

डीएम ने राजस्व अधिकारियों से कहा कि जमीन से जुड़े मामलों में पूरी गंभीरता बरती जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो और पीड़ितों को नियमानुसार न्याय दिलाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी के मौके पर पहुंचकर मामले की जांच और निस्तारण की पहल करने पर उपस्थित लोगों ने उनकी सराहना की। लोगों ने कहा कि इस तरह की पहल से फरियादियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से इधर-उधर भटकना नहीं पड़ता है।


निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार शिवेंद्र कौंडिल्य सहित राजस्व विभाग के कानूनगो, लेखपाल और संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।



रिपोर्टर: ब्यूरो

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ