दंगल का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दूबे, आदर्शधर दूबे और डा. आशीषधर दूबे तथा विशिष्ट अतिथि सदर विधायक मनीष जायसवाल, खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय, ब्लाक प्रमुख शेषनाथ यादव, डा. राम अधार राजभर और प्रधान संघ जिलाध्यक्ष संतोष मणि त्रिपाठी ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर कराया। अतिथियों ने कहा कि दंगल खेल के साथ अनुशासन, परंपरा और कुश्ती की कला को आगे बढ़ाने का माध्यम है।
मुख्य मुकाबले में भारत केसरी बिल्ला पहलवान ने पंजाब के नवाब पहलवान को पटखनी दी। इसके बाद भारत केसरी ने जम्मू-कश्मीर केसरी बलराम पहलवान को भी शिकस्त देकर अखाड़े में अपना दमखम दिखाया। हिमाचल प्रदेश के बाबा लाड़ी ने केरल के कट्टपा पहलवान को पराजित किया। अजमेर शरीफ के बाबा फकीर ने तमिलनाडु के अखंड पहलवान को मात दी। वहीं नेपाल की शेरनी रूबी थापा ने महाराष्ट्र की रानी पहलवान को पटखनी देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
अन्य मुकाबलों में सिक्किम के घमंडी पहलवान ने भुवनेश्वर के जतन सिंह तथा बंगाल केसरी ओमकार ने असिनापुर पहलवान को हराया। दूसरे दिन अखाड़े में कुल 56 जोड़ी कुश्तियां हुईं और देर तक पहलवानों के बीच मुकाबले चलते रहे।
कार्यक्रम के व्यवस्थापक हंसनाथ विश्वकर्मा, आयोजक राजन विश्वकर्मा, संयोजक ग्राम प्रधान मारकंडेय गुप्ता और सहयोगी संतोष गुप्ता ने अतिथियों का माल्यार्पण व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। रेफरी की भूमिका रिजवान अंसारी और एमडी अंसारी ने निभाई। संचालन मुनेब गौतम और समीर बाबा ने किया। इस दौरान रामवृक्ष यादव, विजय, एमडी, गोविंद, कृष्णा, संतोष, रवि, राजू, प्रेम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य लोग मौजूद रहे।


0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR