बीएसए ने बीआरसी गौरीबाजार में एफएलएन प्रशिक्षण का किया औचक निरीक्षण

बीएसए ने बीआरसी गौरीबाजार में एफएलएन प्रशिक्षण का किया औचक निरीक्षण

100 प्राथमिक शिक्षक ले रहे प्रशिक्षण, शिक्षण की नई विधियों और गतिविधि आधारित पढ़ाई पर दिया जोर

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो

देवरिया। ब्लॉक संसाधन केंद्र गौरीबाजार में प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के लिए आयोजित मूलभूत साक्षरता एवं संख्या ज्ञान प्रशिक्षण के तीसरे बैच का मंगलवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राम जियावन मौर्य ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता का जायजा लेते हुए शिक्षकों को प्रभावी शिक्षण तकनीकों और नई शिक्षा नीति की जानकारी दी।

प्रशिक्षण के पहले दिन पंजीकरण और परिचय सत्र के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। तीसरे बैच में कुल 100 प्राथमिक शिक्षक प्रतिभाग कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान बीएसए ने कहा कि मूलभूत साक्षरता एवं संख्या ज्ञान पूरी प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था की आधारशिला है। बच्चों की बुनियादी साक्षरता और गणितीय समझ मजबूत किए बिना गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा मूलभूत साक्षरता एवं संख्या ज्ञान पर विशेष जोर दिया जा रहा है। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों की क्षमता बढ़ाना है, ताकि कक्षा एक से तीन तक के बच्चों में पढ़ने, लिखने और गणितीय कौशल का विकास सरल, रोचक और प्रभावी तरीके से किया जा सके।


प्रशिक्षण सत्रों में संदर्भदाताओं ने राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की नई पाठ्यपुस्तकों के आधार पर भाषा और गणित शिक्षण की नवीन विधियों की जानकारी दी। शिक्षकों को शिक्षण-अधिगम सामग्री, डिजिटल साधनों, गतिविधि आधारित शिक्षण, मापन, आकार-आकृति और व्यावहारिक मूल्यांकन तकनीकों के प्रयोग के तरीके बताए गए।

बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्य ने कहा कि बच्चों में पढ़ने, लिखने और गणितीय कौशल की बुनियादी समझ मजबूत करने के लिए शिक्षकों का आधुनिक तकनीकों से प्रशिक्षित होना जरूरी है। उन्होंने शिक्षकों से प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान का कक्षा शिक्षण में प्रभावी उपयोग करने का आह्वान किया।


निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी गौरीबाजार विनयशील मिश्र, वरिष्ठ प्रशिक्षक नवीन कुमार गुप्ता, मारुति नंदन मिश्र, ज्ञानेश यादव, हीरालाल सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह और महेंद्र मिश्र समेत बीआरसी के अन्य कर्मचारी व शिक्षक मौजूद रहे।



रिपोर्टर:ब्यूरो

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ