ऑटो में छूटा आंध्र प्रदेश के छात्र का बैग पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से खोजकर लौटाया

ऑटो में छूटा आंध्र प्रदेश के छात्र का बैग पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से खोजकर लौटाया

एमएमएम विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए गोरखपुर आए थे आवेदक, जरूरी दस्तावेज और सामान से भरा था बैग

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो

गोरखपुर। एमएमएम विश्वविद्यालय में प्रवेश कराने के लिए आंध्र प्रदेश से गोरखपुर आए एक आवेदक का ऑटो में छूटा बैग कैंट पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बरामद कर सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया। बैग में महत्वपूर्ण दस्तावेज समेत अन्य सामान रखा था। बैग वापस मिलने पर आवेदक ने गोरखपुर पुलिस का आभार जताया।

जानकारी के अनुसार, 17 अगस्त 2026 को आंध्र प्रदेश निवासी आवेदक एमएमएम विश्वविद्यालय में प्रवेश के सिलसिले में गोरखपुर पहुंचे थे। यात्रा के दौरान उन्होंने ऑटो का सहारा लिया। ऑटो से उतरने के कुछ देर बाद उन्हें पता चला कि उनका बैग वाहन में ही छूट गया है। बैग में जरूरी दस्तावेज और अन्य सामान होने के कारण वह परेशान हो गए और तत्काल रेलवे पुलिस चौकी पर सूचना दी।


सूचना मिलते ही रेलवे चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रवि प्रकाश कुंवर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से उस ऑटो की तलाश शुरू की, जिसमें बैग छूटा था। लगातार सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने ऑटो की पहचान कर उसे खोज निकाला।

इसके बाद ऑटो से आवेदक का बैग सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस टीम ने बैग सुरक्षित रूप से आवेदक के सुपुर्द कर दिया। जरूरी दस्तावेज और सामान वापस मिलने पर आवेदक ने पुलिस टीम का आभार जताते हुए उसकी त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

बैग बरामद करने वाली पुलिस टीम में रेलवे चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रवि प्रकाश कुंवर, कांस्टेबल संजीत यादव, कांस्टेबल आशुतोष पाण्डेय और रिजर्व कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे। आवेदक ने पूरी टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की।



रिपोर्टर: पवन कुमार

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ