विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों का साक्षात्कार 19 अगस्त से

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों का साक्षात्कार 19 अगस्त से

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो

महराजगंज। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना वर्ष 2026-27 के तहत लाभार्थियों को दस दिवसीय प्रशिक्षण दिए जाने के लिए प्राप्त ऑनलाइन आवेदन-पत्रों के आधार पर अभ्यर्थियों के चयन हेतु साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा।

उपायुक्त उद्योग नीरज कुमार सिंह ने बताया कि दर्जी ट्रेड के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 19 अगस्त को अंग्रेजी वर्णमाला A से J, 20 अगस्त को K से N, 21 अगस्त को P से R तथा 22 अगस्त को S से Z तक नाम वाले अभ्यर्थियों का होगा।

Ai photo

हलवाई ट्रेड के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 24 अगस्त, बढ़ई ट्रेड का 25 अगस्त तथा नाई, लोहार, कुम्हार, राजमिस्त्री और धोबी ट्रेड के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 27 एवं 29 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। शेष सभी ट्रेडों के छूटे हुए अभ्यर्थियों के लिए 31 अगस्त को साक्षात्कार होगा।

सभी साक्षात्कार प्रातः 11 बजे से उपायुक्त उद्योग कार्यालय, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र, महराजगंज में आयोजित होंगे। अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर अपने मूल प्रमाण-पत्रों के साथ उपस्थित होना होगा।

अभ्यर्थियों को जाति प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, शैक्षिक योग्यता प्रमाण-पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं।



रिपोर्टर: रंजीत मोदनवाल

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ