हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा यात्रा

हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा यात्रा

तिरंगा यात्रा के माध्यम से आमजन को राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता के प्रति किया जागरूक

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो

कुशीनगर। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जिला प्रोबेशन कार्यालय के अधीन संचालित विभिन्न इकाइयों के कर्मचारियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा के माध्यम से आमजन को राष्ट्रध्वज के सम्मान, राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रति जागरूक किया गया।

भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के निर्देश पर 9 से 17 अगस्त 2026 तक आयोजित किए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के तहत निकाली गई यात्रा में कर्मचारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर लोगों से अपने घरों पर राष्ट्रध्वज फहराने की अपील की। इस दौरान राष्ट्रीय पर्व की गरिमा बढ़ाने और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

तिरंगा यात्रा में जिला प्रोबेशन कार्यालय के अधीन संचालित महिला सशक्तीकरण केंद्र, वन स्टॉप सेंटर, बाल हेल्पलाइन, राजकीय विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण इकाई, उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष तथा बाल संरक्षण इकाई के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

यात्रा के दौरान लोगों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। कर्मचारियों ने स्वतंत्रता, एकता और अखंडता की भावना को मजबूत करने का संदेश देते हुए राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान बनाए रखने की अपील की।

इस अवसर पर वरिष्ठ सहायक प्रसिद्ध कुमार राहुल, कनिष्ठ सहायक ओमप्रकाश यादव, संरक्षण अधिकारी विनय शर्मा एवं ऋषिराज पाण्डेय, जिला मिशन समन्वयक नलिन सिंह, जेंडर विशेषज्ञ प्रीति सिंह एवं वंदना सिंह, केंद्र प्रबंधक रीता यादव, कार्यकर्ता प्रियंका चौरसिया, परामर्शदाता मानस मिश्रा एवं प्रकाश चन्द्र भारती, पर्यवेक्षक साक्षी पाण्डेय, कार्यकर्ता राहुल कुमार, स्टाफ नर्स शशिकला, कंप्यूटर संचालक दिनेश कुमार, दयानन्द शर्मा, त्रिलोकी गुप्ता, अनीता देवी तथा संपर्क कार्यकर्ता ऋषिकेश सिंह एवं संगीता मिश्रा सहित जिला प्रोबेशन कार्यालय के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।



रिपोर्टर: ब्यूरो

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ